रहीम शेरानी हिंदुस्तानी (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के पेटलावद में तप आराधिका कु मिशिका पंकज मोदी की तपस्या का बहुमान किया गया। तपस्वी ने पूज्य संदिप मुनिजी मा सा. एवं पूज्य अतिशय मुनिजी म. सा. के सानिध्य में रह कर मासखमण की कठोर तपस्या की। ग्रुप के अध्यक्ष श्री रत्नेश मोदी ने बताया की जैन सोशल ग्रुप मैत्री अपनी मर्यादा ओर परम्पराओं के प्रति पूर्ण समर्पित हैं । इस बार भी ग्रुप के सभी सदस्यों ने तपस्वी के बहुमान में एकासन, उपवास, द्रव्य मर्यादा आदि अनेक तप करने की भावना जागृत है, इन तपस्वीयों का बहू मान किया गया। इस अवसर पर श्री संजय बरबेटा, श्री संजय चानोदिया, श्री नितेश मुथा, श्री नीलेश चानोदिया, श्री नवीन मुरार, श्री अंकित कटकानी, श्री अभिनंदन कटकानी, श्री प्रतीक निमजा, श्री रिदम मोदी, श्री कल्प कटकानी, श्वेता कटकानी, मोना मुरार, रिंकन बरबेटा, समता चानोदिया, प्रियंका कटकानी, चही बरबेटा, ऋषिका चानोदिया, आराध्या कटकानी* आदि सदस्य उपस्तिथ रहे।

