गणेश पिंडाल से साउंड सिस्टम चोरी कर ले गये चोर, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात | New India Times
रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
गणेश पिंडाल से साउंड सिस्टम चोरी कर ले गये चोर, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले बस स्टैंड के पास गोकुल ग्रुप के गणेश उत्सव का पिंडाल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगा हुआ था। भगवान श्री गणेश का पांडाल से अनंत चतुर्दशी की सुबह ही चोरों ने फिर से पुलिस को चुनौती देकर दिन में ही चोरी कर साउंड सिस्टम निकल लिए। लगातार चोरी होने से नगर की जनता काफी आक्रोशित है। अभी पिछले दिनों ही दिन के उजाले में लाखों की चोरी कर चोर निकल लिए थे लेकिन पुलिस आज तक उन चोर का पता नहीं लगा पाई है। गणेश पिंडाल से चोर चोरी करते समय शायद भूल गए थे कि उन्हें तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा देख रहा है। गोकुल ग्रुप के सदस्यों द्वारा चोरी होने के बाद पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है और आसपास के वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं जिसकी जांच पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गोकुल ग्रुप एवं क्षेत्र की जनता आक्रोशित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version