उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी, विधायक ने किया भूमिपूजन, विद्यालय गेटों में लगे थे ताले फिर भी कर दिया गया भूमि पूजन | New India Times
पीयूष मिश्रा / अश्वनी मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
सिवनी/छपारा (मप्र), NIT:
उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी, विधायक ने किया भूमिपूजन, विद्यालय गेटों में लगे थे ताले फिर भी कर दिया गया भूमि पूजन | New India Times

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की बाउंड्री वाल के अंदर केवलारी विधायक रजनीश सिंह के द्वारा 21 सितंबर दिन शुक्रवार को मोहर्रम पर्व के अवकाश का फायदा उठाते हुए विद्यालय की भूमि पर सामुदायिक भवन के भूमि पूजन का मामला तूल पकड़ने लगा है।

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी, विधायक ने किया भूमिपूजन, विद्यालय गेटों में लगे थे ताले फिर भी कर दिया गया भूमि पूजन | New India Times

उल्लेखनीय है कि छपारा में एनएच 7 से लगे उत्कृष्ट विद्यालय की बेशकीमती जमीन पर भू माफिया और पट्टा माफियाओं की नजर तिरछी होने लगी है। लगभग दो-तीन साल पहले उत्कृष्ट विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर 2 दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा रातों-रात बांस और बल्ली गाड़ कर कब्जा कर लिया गया था हालांकि शिकायत के बाद राजस्व अमले और पुलिस ने उन कब्जों को तत्काल वहां से हटा दिया था। जिसके बाद तत्कालीन जिला कलेक्टर ने संपूर्ण उत्कृष्ट विद्यालय परिसर की जमीन को जनभागीदारी निधि से बाउंड्री वॉल बनवाकर सुरक्षित भी करा दिया था।

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी, विधायक ने किया भूमिपूजन, विद्यालय गेटों में लगे थे ताले फिर भी कर दिया गया भूमि पूजन | New India Times

बाउंड्री वाल के गेटों में लगे थे ताले फिर भी हो गया भूमि पूजन

उत्कृष्ट विद्यालय छपारा परिषद की बाउंड्री वॉल में मोहर्रम के पर्व पर एक 23 सितंबर शुक्रवार को अवकाश होने के कारण ताले लगे हुए थे लेकिन केवलारी विधायक रजनीश सिंह सहित छपारा ग्राम पंचायत की सरपंच पूनम सैयाम सहित गिने-चुने कांग्रेसी नेता आखिरकार स्कूल परिसर के अंदर कैसे पहुंच गए यही नहीं स्कूल के बाउंड्री वाल के अंदर पहुंच कर विधायक रजनीश सिंह ने बकायदा भूमि पूजन कार्यक्रम भी कर दिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि जिस समाज के लिए सामुदायिक भवन का उत्कृष्ट विद्यालय परिसर के अंदर भूमि पूजन किया गया था उसी समाज के सिर्फ दो लोग ही विधायक के साथ उपस्थित थे। विधायक रजनीश सिंह के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एक समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है और छपारा की जनता सहित इस स्कूल में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं में विधायक रजनीश सिंह और छपारा के तथाकथित कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ आक्रोश भी पनप रहा है। कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव में इस बात का खामियाजा कांग्रेश को भुगतना पड़ सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version