आयुष्मान भारत कार्यक्रम में सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने निमंत्रण पत्र की छपाई को लेकर जताई नाराजगी, मंच से सिविल सर्जन को लगाई फटकार, एफआईआर की दी धमकी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष्मान भारत कार्यक्रम में सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने निमंत्रण पत्र की छपाई को लेकर जताई नाराजगी, मंच से सिविल सर्जन को लगाई फटकार, एफआईआर की दी धमकी | New India Times

आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम हेतु प्रकाशित एवं वितरित हुए दो निमंत्रण पत्र में अध्यक्षता और मुख्यातिथि को लेकर सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने मंच से अपना भरपुर ऐतेराज़ ज़ाहिर करते हुए सिविल सर्जन पर एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दे डाली। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के एक निमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी का नाम छपा था, तो अध्यक्षता हेतु सांसद नंदकुमार सिंह चौहान सहित सभी जनप्रतिनिधियों के नाम सम्मिलित किए गए थे लेकिन अचानक जिला प्रशासन की ओर से एक दूसरा कार्ड तैयार किया गया जिसमें अध्यक्षता हेतु अर्चना चिटनीस दीदी का नाम और मुख्य अतिथि के रूप सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का नाम छपा था, अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम निमंत्रण पत्र से ग़ायब होने से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने मंच से इसका विरोध किया और इस पूरे मामले में सिविल सर्जन को टार्गेट बनाते हुए एफआईआर की भी धमकी दे डाली। इस मंच पर सांसद व विधायक / मंत्री गुट की गुटबाज़ी का नज़ारा सब ने देखा।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम में सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने निमंत्रण पत्र की छपाई को लेकर जताई नाराजगी, मंच से सिविल सर्जन को लगाई फटकार, एफआईआर की दी धमकी | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अजय उदासीन ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सांसद और मंत्री के दबाव में आकर काम कर रहा है। संबल योजना सहित कुछ सार्वजनिक मंचों एवं कार्यक्रमों में इस प्रकार की गुटीय राजनीति के नज़ारे पहले भी देखे जा चुके हैं। अजय उदासीन के मुताबिक भाजपा और उसके जनप्रतिनिधि अपना जनाधार खो चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version