गोला पुलिस द्वारा चलाया गया वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ़्तारी अभियान | New India Times
वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
गोला पुलिस द्वारा चलाया गया वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ़्तारी अभियान | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए गए अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में थाना गोला पर पंजीकृत मु0 स0 495/17 धारा 419/420 467 ,468, 471, 120 B IPC में वांछित अभियुक्त गण आशीष गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता निवासी गढ़ी मो0 पश्चमी दीक्षिताना कस्बा व थाना गोला खीरी, अंचल कुमार मिश्र पुत्र रामस्वरुप मिश्र निवासी मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी कस्बा व थाना गोला खीरी, महेंद्र गिरी पुत्र स्वर्गीय गिरीन्द्र गिरी नि0 अहमद नगर थाना हैदराबाद खीरी को रोडवेज बस स्टैंड से भोर में 6:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त अभियुक्त गण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर अनंत राम पुत्र पे मन निकट अहमद नगर थाना हैदराबाद खीरी की कृषि भूमि वर्ष 2016 में रजिस्ट्री कार्यालय में नियुक्त आशीष गुप्ता व अन्य कर्मचारियों से मिलकर फर्जी नाम अंचल कुमार मिश्रा को अनंत राम बनाकर धीरज गुप्ता पुत्र नरेश चंद्र निवासी मुंन्नू गंज कस्बा व थाना गोला खीरी के नाम रजिस्ट्री करा लिया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य चौकी प्रभारी कस्बा गोला विनोद कुमार, कांस्टेबल सत्यदेव सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार व कांस्टेबल अनुज कुमार।।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version