रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी को भारत की परंपरा के चलते आदिवासी बाहुल्य जिले का प्रतीक चिन्ह भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इसके लिए झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी महासंघ ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मान।

झाबुआ जिले के मेघनगर भारतीय मजदूर संघ जिला झाबुआ की आंगनवाड़ी महासंघ के नेतृत्व में देश भर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा। प्रधानमंत्री से अपने अपने प्रांत की कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी अवगत कराते हुए शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री यामिनी पाटील, आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री सुमन अंजना पटेल, झाबुआ जिला अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती पंचाल, आदी सहीत झाबुआ जिले की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती पंचाल व जिला संगठन ने आभार माना।

