आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी के लिए दिव्यांग कर्मचारियों का 24 व 25 सितंबर को होगा मेडिकल परीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी के लिए दिव्यांग कर्मचारियों का 24 व 25 सितंबर को होगा मेडिकल परीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य हेतु लगाई जानी है जिस के लिए दिव्यांग कर्मचारियों का मेड‍िकल परीक्षण 24 एवं 25 सितम्बर को मेड‍िकल बोर्ड द्वारा कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में प्रातः10.30 बजे से किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए मेड‍िकल परीक्षण दो दिनांक 24 एवं 25 सितम्बर 2018 को करने का निर्णय लिया है। दिव्यांग कर्मचारी अपने साथ समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लेकर परीक्षण हेतु उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। दिव्यांग कर्मचारी यदि मेड‍िकल बोर्ड के समक्ष मेड‍िकल परीक्षण कराने के लिए अनुपस्थित रहते है, तो यह मान लिया जावेगा कि वे निर्वाचन की ड्यूटी करने के लिए सक्षम हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version