आमदार अनिल अन्ना गोटे के हाथों ओपन स्पेस के वॉल कंपाउंड कार्य का हुआ शुभारंभ | New India Times

सलीम शेख,धुले (महाराष्ट्र), NIT:

आमदार अनिल अन्ना गोटे के हाथों ओपन स्पेस के वॉल कंपाउंड कार्य का हुआ शुभारंभ | New India Times

धुले चालीसगांव रोड आयशा नगर के मुस्लिम इलाके में ओपन स्पेस का वॉल कंपाउंड का कार्य धुले शहर बीजेपी आमदार अनिल अन्ना गोटे के आमदार निधी से किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आमदार अनिल अन्ना गोटे के शुभ हाथों से किया गया।

आमदार अनिल अन्ना गोटे के हाथों ओपन स्पेस के वॉल कंपाउंड कार्य का हुआ शुभारंभ | New India Times

धुले शहर के आमदार अनिल अन्ना गोटे का सत्कार बहुत धूमधाम से मुस्लिम समाज ने किया। धुले शहर के आमदार अनिल अन्ना गोटे इनका भाषण भी रखा गया था। अपने भाषण में आमदार अनिल अन्ना गोटे ने कहा है कि धुले महानगर पालिका हमारे ताबे में आ गई तो हम धुले शहर के विकास में चार चांद लगा देंगे। हमने आज तक सभी जाति धर्म के लोगों का काम किया है, हम सभी लोगों के साथ काम कर रहे हैं। आपका वोट बहुत कीमती है सोच समझ कर धुले शहर के विकास को अपना कीमती वोट दें। इस सभा में मुस्लिम समाज के जाने माने स्थानीय नागरिक व धुले शहर के आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version