विधानसभा चुनाव: राज कुमार पप्पू खुराना ने कहा था हम कांग्रेस संगठन में थूकते तक नहीं: कन्हैया तिवारी. कांग्रेस जिला इकाई में दिख रहे हैं बागी तेवर | New India Times
पियूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,सिवनी/घंसौर (मप्र), NIT:
विधानसभा चुनाव: राज कुमार पप्पू खुराना ने कहा था हम कांग्रेस संगठन में थूकते तक नहीं: कन्हैया तिवारी. कांग्रेस जिला इकाई में दिख रहे हैं बागी तेवर | New India Times

सिवनी जिले में इन दिनों कांग्रेस संगठन में बगावती तेवर अपनाने वाले घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया तिवारी ने यह आरोप लगाते हुए खलबली मचा दी है कि जब सुभाष यादव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब सिवनी स्थित मानस भवन में स्वर्गीय सुभाष यादव और ठाकुर हरवंश सिंह की मौजूदगी में राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना ने यह तक कह दिया था कि हम कांग्रेस संगठन में थूकना तक पसंद नहीं करते जिसके बाद पप्पू खुराना को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े से सोशल मीडिया और प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी के द्वारा सिवनी जिले के वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना सहित लखनादौन के वर्तमान विधायक योगेंद्र सिंह उर्फ बाबा के ऊपर गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में कन्हैया तिवारी ने लखनादौन विधानसभा के घंसौर के जमीन स्तर से जुड़े तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों को संगठन मैं उचित जगह तथा पद दिए ना जाने के विरोध में बगावती तेवर अपनाते हुए कई आरोप और प्रत्यारोप सिवनी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना सहित वर्तमान विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के ऊपर लगाते हुए यह भी कह दिया है कि कुछ साल पहले जब स्वर्गीय सुभाष यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब वे सिवनी में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक लेने हेतु मानस भवन आए हुए थे और उस बैठक में प्रदेश के श्री विभागीय मंत्री स्वर्गी ठाकुर हरवंश सही भी मौजूद थे बैठक के दौरान राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना ने भरी बैठक में यह तक कह दिया था कि हम कांग्रेस संगठन में थूकना तक पसंद नहीं करते जिस को लेकर बैठक में काफी गहमागहमी का वातावरण बन गया था और पप्पू खुराना को 6 साल के लिए कांग्रेस संगठन से भी निष्कासित कर दिया गया था।

विधानसभा चुनाव: राज कुमार पप्पू खुराना ने कहा था हम कांग्रेस संगठन में थूकते तक नहीं: कन्हैया तिवारी. कांग्रेस जिला इकाई में दिख रहे हैं बागी तेवर | New India Times

कन्हैया तिवारी के हजारों समर्थक इस्तीफा देने के लिए तैयार

मध्य प्रदेश में विधानसभा के एन चुनाव के ठीक पहले ही सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घंसौर ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना तथा वर्तमान लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह उर्फ बाबा के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है और पिछले 15 से 20 दिनों में सोशल मीडिया तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से वह अपनी बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा राशि स्तर पर कांग्रेस के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी ने इन 15 से 20 दिनों में वर्तमान सिवनी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना सहित लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए यह तक कह दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में अगर लखनादौन विधानसभा से योगेंद्र सिंह उर्फ बाबा को टिकट मिलती है तो उन का पुरजोर विरोध किया जाएगा और उन्हें घंसौर ब्लॉक मुख्यालय का किसी भी तरह से कोई समर्थन नहीं दिया जाएगा।

केवलारी विधायक रजनीश के समर्थक हैं बगावती नेता

लखनादौन विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी केवलारी विधानसभा के वर्तमान विधायक रजनीश सिंह के समर्थक भी माने जाते हैं। ऐसे में अगर कन्हैया तिवारी 15 से 20 दिनों में बगावती तेवर अपनाते हुए विभिन्न सोशल मीडिया तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी बयान बाजी कर रहे थे तब कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात करने वाले केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने इस बात पर क्यों ध्यान नहीं दिया आखिर क्या वजह थी कि रजनीश हिंदी खामोशी से पूरी बयान बाजी देखते और पढ़ते रहे। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार सिवनी जिले में चार विधानसभा सीट है जिनमें वर्तमान में दो कांग्रेस के पास तथा एक भाजपा तथा एक निर्दलीय के पास है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ही सिवनी जिले में कांग्रेस संगठन के बीच तालमेल ठीक-ठाक बैठता नहीं दिख रहा है जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में झकांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।

कन्हैया 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

पिछले 15 से 20 दिनों में कन्हैया तिवारी के द्वारा सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कांग्रेस संगठन के विरुद्ध किए जा रहे बगावती तेवर और बयान बाजी को देखते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना ने कन्हैया तिवारी को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। लेकिन सवाल यह है कि एन विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन में आखिर फूट क्यों पड़ने लगी और इस ओर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना ने सामंजस बनाने के लिए कोई रास्ता क्यों नहीं खोजा? आखिर क्या वजह है कि लखनादौन विधानसभा के घंसौर जैसे महत्वपूर्ण ब्लॉक मुख्यालय में 25 साल पुराने कांग्रेसी नेता बगावती तेवर अपनाए हुए हैं इस बात पर भी कहीं ना कहीं कांग्रेस संगठन को चिंतन और मंथन करने की आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version