परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सेंटर्स | New India Times

अब्दुल वाहिदकाकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सेंटर्स | New India Times​वाहनों से होने वाले प्रदूषण की जांच के लिए शुरू किए गए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सेंटरों का नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक लाइसेंस पर दो-दो पीयूसी सेंटर चलाए जा रहे हैं। दुकान के नाम पर जारी लाइसेंस की आड़ में टपरियों में सेंटर चलाए जा रहे हैं। जिन में बस लैपटॉप रख कर पीयूसी की रसीदें काटी जा रही है। मुंबई आगरा रोड़ स्थित शिरपुर क्षेत्र में हिमाशु प्रदूषण जांच केंद्र का यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसी तरह होटल ताप्ती के समीप भी एक नाम पर दूसरी पीयूसी सेंटर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए फ्लाइंग स्कॉट की नाक के नीचे शुरू है।​परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सेंटर्स | New India Timesसवाल यह है कि एक दुकान का लाइसेंस लेकर दो-दो स्थानों पे पीयूसी सेंटर टपरी में चलाने की अनुमति कैसे मिली? शिरपुर से पलासनेर चेक पोस्ट मार्ग पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो से तीन दुकानें चल रही हैं।  आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वॉड के सामने वहीं किसी की नजर नहीं गई और यहां बिना किसी नियम-कानून के वाहनों की जांच की जा रही है। जिसकी ओर परिवहन विभाग की अनदेखी की जा रही है वही पर दिन-ब-दिन प्रदूषण बढ़ रहा है।​परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सेंटर्स | New India Timesनयन हॉटेल बाभले फाटा  और तापी हॉटेल सावलदा पर तो एक ही लाइसेंस पर दो दो पीयूसी सेंटर चल रहे हैं। जबकी कानून के अनुसार एक लाइसेंस पर एक ही पीयूसी सेंटर संचालन के लिए जो लाइसेंस दिया जाता है, उस पर सिर्फ एक सेंटर संचालित किया जा सकता है। पीयूसी आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द किए जाने का प्रावधान है लेकिन परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते शिरपुर से हड़ाखेड़ पलासनेर तक अवैध रूप से एक नाम पर दो -दो पीयूसी सेंटर को आरटीओ और फ्लाइंग स्कॉट के आशीर्वाद से संचालित किया जा रहा है इन अवैध PUC सेंटरों में ना तो धुआं की जांच की जाती है और न ही इनके पास कोई धुंआ जांच करने मशीन है । परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते ज़िले में दिन-ब-दिन प्रदूषण बढ़ रहा है । इस मामले में परिवहन अधिकारी परवेज खुदाबक्श तड़वी से प्रतिक्रिया जानने दैनिक नवभारत ने फोन किया तो उन्होंने मोबाइल फोन नही उठाया है।

परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते हैं शिरपुर से पलासनेर हाडा खेड़ा परिवहन चेक पोस्ट के पास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से एक ही लाइसेंस पर दो-दो तीन-तीन सर्विस सेंटर चलाए जा रहे हैं जिसकी और परिवहन विभाग में अनदेखी कर रखी है। अनेक बार शिकायत करने पर भी परिवहन के अधिकारी तथा कर्मचारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। इन अवैध पीयूसी सेंटरों पर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ताकि धुआं फेंकने वाले वाहनों पर लगाम कस सके और प्रदूषण मुक्त भारत बनाने प्रयास हो; इनाम सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी निरीक्ष,धुलिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version