रहीम हिंदुस्तानी, कोटा (राजस्थान), NIT;
जिला कांग्रेस कमेटी कोटा राजस्थान में महिला कांग्रेस का 35वां स्थापना दिवस बडी ही सादगी के साथ मनाया गया। जिले के कांग्रेस मुख्याल पर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा महिला कांग्रेस का फ्लाइंग लांच किया गया।
इस अनोखे कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा रेहाना रियाज, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोबिना खान सहित सैकड़ों पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।
