सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
महाराष्ट्र के सभी जिलों में मौलाना सैय्यद महमूद असद मदनी साहब के नेतृत्व में नई मतदाता सूची का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत धूले जमीअत उलेमा-ए-हिं की ओर से आज 5 स्थानों पर नई मतदाता सूची में नए नाम प्रविष्टि के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद कासिम जिलानी साहब जमीअत उलेमा शहर और जिले धूले की निगरानी में सभी आधुनिक उपकरणों से लैस 10 कंप्यूटर होशियार कंप्यूटर आपर्टर के माध्यम से लगातार नामों की प्रविष्टि जारी है। आने वाले दिनों में धुले शहर में अन्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुस्लिम बस्ती में सभी 18 वर्षा के बच्चों को मार्गदर्शन देने का काम और उनका मतदान समझाने का काम जमीअत उलेमा-ए- हिंद की ओर से किया जा रहा है।
