संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
श्रद्धा व विश्वस के तहत श्री मंगल गिरी महाराज के आशीर्वाद से ग्वालियर के कई परिवार फल फूल रहे हैं। ग्वालियर फूल्बघ परिसर में स्थित साईं बाबा के मंदिर के सामने मां कैला देवी का मंदिर है जिसका कि निर्माण वर्षो पहले हुआ था। पिछले 16 वर्षो से यहां के महंत श्री मंगल गिरी महाराज लोगों की सेवा मेँ तत्पर हैं।उनका कहना है कि ” मुझे कुछ नही चाहिए बस मुझसे ले जाओ, बस यही उनका सिद्धांत है। जो भी दान महाराज के पास आता है उसे तुरंत ही अपने शिष्यों और अनुयाइयों मेँ बांट देते हैं। यहां तक कि जो गरीब लोग ( जिनके पास रहने की सुविधा नही है ) और अपने आंखों के इलाज के लिए यहां के डॉक्टर श्री पुनीत भसीन जो कि ग्वालियर ही नही बल्कि पूरे देश के मशहूर डॉक्टर है तथा रतन ज्योती और अपोलो हॉस्पीटल के मालिक भी है जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपती श्री अब्द्दुल कलाम साहब ने किया था, जब उनके पास रहने खाने की सुविधा नही हो पाती तो इसी आश्रम की शरण लेते हैं जो खुदी अपने आप मेँ एक छोटा सा स्थान है। उन लोगों को हमेशा वहां प्रेम की अनुभूति प्राप्त होती है।
सभी की सेवा मेँ तत्पर श्री मंगल गिरी महाराज को कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा परेशान भी किया जाता है लेकिन वह हमेशा हंसकर यही कहते है सब वो देख रहा है। स्थानीय लोगो और बाहरी के लोगो में हमेशा उनकी प्रशंसा ही पाई जाती है।
