स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान के अंतर्गत निघासन कोतवाली परिसर में कोतवाल द्वारा मय स्टाप के साथ कि गयी साफ सफाई | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान के अंतर्गत निघासन कोतवाली परिसर में कोतवाल द्वारा मय स्टाप के साथ कि गयी साफ सफाई | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली निघासन में प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई मुहिम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर कोतवाली निघासन में तैनात तेजतर्रार कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने एस.आई. व सिपाहियों को सुबह करीब 7 बजे कोतवाली परिसर में एकत्र कर कोतवाली की साफ सफाई करवाई व खुद भी फावड़ा व खुरपा पकड़ कर कोतवाली परिसर में एकत्र गंदगी को साफ करने में जुट गए। यह सफाई अभियान करीब 2 घंटे चला उसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने सभी चौकी इंचार्जों से कहा कि सफाई हमारे दैनिक जीवन में बहुत जरूरी है इसलिए थाना क्षेत्र की सभी चौकी साफ दिखाई दें।​स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान के अंतर्गत निघासन कोतवाली परिसर में कोतवाल द्वारा मय स्टाप के साथ कि गयी साफ सफाई | New India Timesइंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी को अपने आवास कार्यालय व कोतवाली परिसर में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जिससे कार्यालय के मुंशी व अन्य सिपाहियों ने रजिस्टर, असलहों व मालखाने तक की सफाई की।

कोतवाल संजय कुमार त्यागी के कार्यों को मिल रही सराहना

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली के बाद जब से निघासन कोतवाली की कमान तेजतर्रार व मृदुभाषी कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने संभाली है तब से निघासन क्षेत्र में एक अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। कोतवाली की कमान संभालते ही सर्वप्रथम कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने इनामी बदमाशों पर अपना शिकंजा कसा व उन्हें पकड़ कर जेल भेजा, कई बड़ी घटनाओं के खुलासे भी किये जिससे लगभग क्षेत्र के मुजरिमनुमा लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा, इन सभी सराहनीय कार्यों को देख बीते दिनों निघासन कोतवाल संजय कुमार त्यागी की आईजी ने सराहना भी की थी व जनपद के सभी थानों में कोतवाली निघासन को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ था।

पैदल गश्त पर रोज निकलते हैं कोतवाल

रोज पैदल गश्त पर अपनी कोतवाली पुलिस के साथ निघासन कस्बे में घूमना अपराधी किस्म के लोगों की माथे की सिमटन को बढ़ाने जैसा है। निघासन की हर गलियों में कोतवाल पहुँच कर संदिग्ध लोगों की तलाशी व पूछताछ करते हैं जिससे क्षेत्र में खासा असर देखने को मिल रहा है व इंस्पेक्टर संजय त्यागी की मुस्तेदी से जुर्म की दुनिया में हलचल सी मची हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version