पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;
आगामी त्यौहार गणेश उत्सव ,डोलग्यारस, नवदुर्गा उत्सव, मुहर्रम के आयोजन के सम्बन्ध में पुलिस थाना तिरला परिसर में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों से रूबरू होते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
डोलग्यारस पर नगर के मंदिरों से डोल निकाला जाता है और इस दिन रात्रि को विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा झाँकी निकाली जाती है। इस दौरान C.S.P. श्री संजीव मुले तथा थाना प्रभारी श्री धीरेन्द्र मिश्रा ने समितियों के सदस्यों से सभी पर्व आपसी भाईचारे से मनाने और नगर में निकलने वाली झाँकी मार्ग पर विद्युत व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत के पदाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य जिम्मेदार व्यक्ति है इसलिए वे इस समिति में अपनी भागीदारी निभाने हुए अपनी जिम्मेदारी को समझें और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओ को बनाए रखें।
वही आयोजक मण्डल के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों से आयोजन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली गई। इस दौरान तहसीलदार माला राव को समिति के सदस्यों द्वारा झाँकी मार्ग से बड़े-बड़े पत्थर हटाने के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री धीरेन्द्र मिश्रा व C.I.R.माधवसिंह वसुनिया भी मौजूद थे।
वही शांति समिति की बैठक में महेश रावला, वासुदेव पाटीदार, राजेश जैन, उपसरपंच शांतिलाल मुकाती, विरेंद्र पाटीदार, अमित पाटीदार, प्रदीप पाटीदार, श्याम बाबा, अमूल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
