खीरों थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो की हालत गंभीर | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; 

खीरों थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो की हालत गंभीर | New India Times​रायबरेली जिला के खीरों थानाक्षेत्र के अन्तर्गत दो पक्षों में जम कर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे चले जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ​खीरों थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो की हालत गंभीर | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। शनिवार को रामकली पत्नी कल्लू, राम विलास पुत्र मेड़ीलाल निवासी ग्राम गुमानखेड़ा मजरे सुरजी पुर थाना खीरों के बीच राम पियारे पुत्र तेजे, जयराम नरायण पुत्र पियारे, कल्लू पुत्र बृजलाल से कहा सुनी के दौरान जमकर मार पीट हुई, जिसमें रामकली व राम विलास को गम्भीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मारपीट के दौरान सूचना 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा घायलों को 100 डायल पुलिस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द् खीरों पहुंचाया। मेडिकल जांच पुलिस  कास्टेबल राजकुमार सिंह की अभिरक्षा में किया गया। डाॅ वरूण कुमार यादव ने बताया कि रामकली पत्नी कल्लू पासी व राम विलास को अधिक चोटे आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version