योगी राज में सांड हुए बेलगाम: साडों की लडाई में अंबेडकरनगर जिले में हो चुके हैं कई लोग घायल  | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर/लखनऊ (यूपी), NIT;  

योगी राज में सांड हुए बेलगाम: साडों की लडाई में अंबेडकरनगर जिले में हो चुके हैं कई लोग घायल  | New India Times​उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साड़ योजना से लोग हुए बेहद परेशान हैं। योगी सरकार द्वारा छुट्टा आवारा सांडों को रखने के लिए गौशालाओं का प्रबंध न कर पाने से सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदेश वासियों की जान असुरक्षित है। सांडों का आतंक इतना है कि उनकी लड़ाई शुरू होते ही गली मोहल्ले में सन्नाटा छा जाता है, सड़कों पर आवागमन बाधित हो जाती है और लोग भयभीत हो जाते हैं कि लड़ते-लड़ते कहीं सांड महाराज किसी के ऊपर न चढ़ जाएं।

अकबरपुर शहर में दिनोंदिन इन सांडों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ दिन पहले शहजादपुर में दरोगा की गाड़ी को सांड ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, उसी के 10 कदम दूरी पर महिला सब्जी ले रही थी कि महिला को पीछे से सांड ने धक्का मार दिया जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई है। हाल में ही वी मार्ट से 200 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति फोन से बात ही कर रहा था कि उतने में सांड ने अधेड़ को उठाकर पटक दिया। 13 सितंबर 2018 को  शाम 4:00 बजे के करीब अकबरपुर कृषि भारतीय स्टेट बैंक भारत पेट्रोल पंप के बगल 20 से 25 सांडों के झुंड ने एक युवक को दौड़ा लिया जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई मगर वही हुआ जो खुदा को मंजूर था। “जाको राखो साईंया मार सकै न कोई” यह बात उस समय सच साबित हुई जब पटेल नगर की तरफ से एक युवक अपने कार्य के लिए बाजार जाने के लिए मोटरसाईकिल पर जाने लगा तो सामने से लड़ रहे दो आवारा सांडों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान दोनों सांड उक्त व्यक्ति के उपर से निकल गए लेकिन इस घटना में वह बाल-बाल बच गया जिसके बाद से आस-पास के लोग भी अचंभित हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक कार के आगे आवारा सांड के आने से कार सड़क हादसे में बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। सांडों के इस आतंक से शहरवासी तो पूरी तरह परेशान हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version