संदीप शुक्ला, सिवनीं/भोपाल, NIT;
6 वर्ष से लंबित आठ स्थायी वारन्टी को सिवनीं मालवा पुलिस को एक साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अरविंद सक्सेना जी द्वारा स्थायी वारंटियों की तामीली के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के चलते थाना सिवनीं मालवा में एसडीपी एस एल सोनिया एवं थाना प्रभारी अजय तिवारी ने स्थायी वारंटियों की पताराशि हेतु बानापुरा चौकी प्रभारी उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी, सउनि दिनेश पाल , राजेन्द्र राजपूत ,आरक्षक दुर्गा प्रसाद , मनीष , अशोक मीणा को जलगांव महाराष्ट्र रवाना किया गया ।उक्त टीम के द्वारा माननीय न्यायायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा प्रकरण क्रमांक 559/12 धारा 7,9 पशु बलि अधिनियम , एवं 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम में जारी स्थायी वारंटियों लहू पिता रणछोड़ पंवार उम्र 28 वर्ष,गजानंद पिता ठान सिंह चव्हाण उम्र 35 वर्ष ,पदम सिंह पिता तीमा पंवार ,ईश्वर पिता छबि लाल उम्र 23 वर्ष ,सिरचन्द पिता बंदु पंवार उम्र 32 वर्ष ,बाबू लाल पिता साधु पंवार उम्र 59 वर्ष ,रामदेव पिता नत्थू जाधव उम्र 31 वर्ष ,दिलीप पिता राम सिंह पंवार उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिवँगे टांडा थाना तहसील परौला जिला जलगांव महाराष्ट्र की तलाश भुसावल, जलगांव एवम अन्य संभावित स्थानों पर की गई पुलिस थाना परौला जिला जलगांव महाराष्ट्र की मदद ली गयी एवं दो दिन के सतत प्रयास के उपरान्त उक्त आठ स्थायी वारंटियों को थाना परौला क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिन्हें आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी एवं तामीली करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बधाई दी गई एवं प्रोत्साहन स्वरूप 10000 रूपए के नगद इनाम की घोषणा की गई।
