अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
तहसील के वडेल गांव के समीप तालाब में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एलसीबी व पश्चिम देवपुर पुलिस पहुंची और काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हहो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वही घटना की जानकारी होते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गये हैं। घटना को लेकर तरह तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धुलिया स्थित चालीस गांव रोड पुलिस थाना क्षेत्र निवासी अंसारी अख़्तर हुसैन की 18 वर्षीय मूकबधिर मानसिक रूप से बीमार युवती दो दिनों से लापता हो गई थी। सोमवार दोपहर के समय सना अख्तर हुसैन का शव पानी में तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। पुलिस ने देर शाम को तालाब में से शव बरामद कर मेडिकल जांच पड़ताल करने हिरे मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है । परिजनों ने एनआईटी से बात करते हुए बताया कि सना का शव संदिग्ध परिस्थिति में वडेल गांव के समीप तालाब में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया है। धुलिया से वड़ेल करीब 15 किलोमीटर दूर है और सना किस प्रकार किस के साथ इतनी दूर तालाब के पास गई थी। जानकारी होते ही युवती के परिजन हाजीनगर धूलिया से मौके पर पहुंच शव शिनाख्त करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक दीपिका का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था तथा एफआईआर भी दर्ज नहीं हो पाई थी ।
गौरतलब है कि 15 दिन पहले भी इसी तरह की एक महिला का शव महिंद्रले शिवार में मिला था जिसकी जबान मरने के बाद बहार निकली हुई थी और डेढ़ साल पहले भी ललिंग किले की पानी की टंकी में एक महिला का शव बरामद हुआ था जिस की जांच पड़ताल में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। नागरिकों में इस तरह की चर्चा गर्म है कि कोई गिरोह सक्रिय तो नही जो मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को निशाना बना रहा है। तीनों घटनाओं में एक ही समानता यह है कि शव पानी में से ही बरामद हुए हैं।
