संत अर्नाल्ड स्कूल के मासूम बच्चों को दिखाया रेलवे स्टेशन आर पीएफ थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब ने दी बच्चों को रेलवे से संबंधित जानकारी  | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

संत अर्नाल्ड स्कूल के मासूम बच्चों को दिखाया रेलवे स्टेशन आर पीएफ थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब ने दी बच्चों को रेलवे से संबंधित जानकारी  | New India Times​झाबुआ जिले के मेघनगर में मेघनगर रेलवे स्टेशन पर संत अर्नाल्ड स्कूल LKG और यूकेजी के मासूम नौनिहालों को एक सादे कार्यक्रम के तहत स्कूल से रेलवे स्टेशन स्कूल बस से लाया गया और पूरे रेलवे स्टेशन का अवलोकन निरीक्षण कराया गया। इस अवसर पर आरपीएफ थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब, पत्रकार रहीम हिंदुस्तानी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब ने रेलवे व रेल से संबंधित जानकारियां नन्हे-मुन्ने बच्चों को दी।​संत अर्नाल्ड स्कूल के मासूम बच्चों को दिखाया रेलवे स्टेशन आर पीएफ थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब ने दी बच्चों को रेलवे से संबंधित जानकारी  | New India Timesपत्रकार रहीम हिंदुस्तानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत अर्नोल्ड स्कूल के मासूम बच्चों में गजब का टैलेंट है और यह टैलेंट संत अर्नाल्ड स्कूल के टीचरों ने शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा के माध्यम से दिया है, संत अर्नाल्ड स्कूल की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। संत अर्नाल्ड स्कूल के प्राचार्य फादर एडू ने अपने उद्बोधन में बताया की लंबे समय से थाना प्रभारी से इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो रही थी और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण बच्चों को करवाने के लिए कहा तो सहाब ने कहा अभी व्यस्तता ज्यादा है, समय अनुकूल होने पर हम आपके कार्यक्रम को हरी झंडी देंगे और जब साहब से हमें हरी झंडी मिली तो हमने कार्यक्रम रखा। उन्होंने आगे बताया की बच्चों को प्रोत्साहन देते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किये जाते हैं। इसी तरह यह मेघनगर रेलवे स्टेशन पर लाने का एक छोटा सा प्रयास था। मेघनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यक्रम के चलते बच्चों ने जब रेल देखी तो मुस्कुराते हुए खूब तालियां बजाई। ​संत अर्नाल्ड स्कूल के मासूम बच्चों को दिखाया रेलवे स्टेशन आर पीएफ थाना प्रभारी जनाब यासीन मलिक साहब ने दी बच्चों को रेलवे से संबंधित जानकारी  | New India Timesइस अवसर पर RPF थाना प्रभारी जनाब मलिक साहब, पत्रकार रहीम हिंदुस्तानी, संत अर्नाल्ड स्कूल के प्राचार्य फादर एंडू, नई दुनिया समाचार पत्र के मेघनगर प्रतिनिधि श्री मनीष जैन, आरपीएफ स्टाफ सहित संत अर्नाल्ड स्कूल परिवार की उपस्थिति में गरिमामई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मैडम मोनिका मर्सी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट भी थाना प्रभारी मलिक साहब के द्वारा वितरीत करवाई गई।

By nit

Exit mobile version