रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महंगाई के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर झाबुआ सहित आसपास के शहर, गांवों में भी बंद का असर देखा गया। दोपहर तक दुकानें बंद रहीं।
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि सामग्रियों की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद के चलते झाबुआ, मेघनगर, थांदला, राणापुर, पेटलावद आदि शहर व गांवों में बंद का असर देखा गया। बंद के दौरान पूरा जिला प्रभावित रहा, प्रतिष्ठान भी बंद रहे, व्यापारियों ने कांग्रेस का समर्थन कर स्वेच्छता से दुकानें बंद रखी और कांग्रेस का समर्थन किया। रतलाम झाबुआ सांसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, थांदला विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भूरिया, जिला जनपद अध्यक्ष और कांग्रेस की दबंग नेता बहन कलावती भूरिया, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री निर्मल मेहता सहित सैकडों कांग्रेसियों ने शहर एवं गांवों के प्रमुख मार्गों से बैल गाडियों पर सवार होकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। “मोदी तेरे भूखे बेल खा गए शक्कर पी गए तेल, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी”, इस तरह के नारे लगाते हुए कार्यालय पर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम के ज्ञापन भी सौंपे गए।
