अशफाक कायमखानी, बेंगलोर/जयपुर, NIT;
भारत भर में 250 से अधिक मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के शैक्षणिक संस्थान संचालित करने वाली बेंगलोर की सामाजिक संस्था “अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी” ने अपने 86-वें स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान के नामी गिरामी सामाजिक कारकून व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ए.आर खान को उनकी सालों से समाजी खिदमात सफलता पूर्वक अंजाम देते आने पर उन्हें सम्मानित किया है।
ज्ञात रहे कि राजस्थान केडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे ए.आर खान के सेवाकाल में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व इंसाफाना कार्यवाही के लिये मशहूर होने के साथ साथ उनको सेवा काल में मिलने वाले अतिरिक्त समय में खान हमेशा तत्पर रहे हैं। खान के सेवानिवृत्त होने के बाद अपना जीवन खिदमत-ए-खल्क मे लगाना शूरु करने के बाद उन्होंने आज तक पीछे मुड़कर नही देखा है। मोहतरम खान की इन्हीं खिदमात को देखते हुये बेंगलोर में भारत की नामी गिरामी संस्था “अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी” ने अपने 86-वें स्थापना दिवस के मोके पर बेंगलोर में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया है।
