रहीम हिंदुस्तानी, उज्जैन/झाबुआ (मप्र), NIT;
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी बाबा महाकाल की धरती उज्जैन के शर्मा परिसर में रिमझिम फुहारों के बीच भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब राशिद खान सहाब व कलम कारों की टीम के कर कमलों द्वारा पत्रकार महा समागम एवं सम्मान समारोह गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का श्री गणेश बाबा महाकाल की तस्वीर पर दीप प्रचलित कर फूलों की मालाएं भेट कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस सम्मान समारोह में विशेष अतिथि, मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री बृजेश खंडेलवाल, क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री चिंतामणि मालवीय, श्री जितेंद्र गेहलोत विधायक आलोट, श्री दिलीप सिंह गुर्जर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, श्री एम, बी, ओझा, संभागायुक्त उज्जैन, श्री क्रांतिक चतुर्वेदी संपादक दैनिक नवभारत इंदौर, श्री रमेश टाक संपादक स्वतंत्र ऐलान रतलाम, श्री अजय जैन ग्रासिम इंडस्ट्रीज नागदा आदि उपस्थित रहे।गरिमामई वातावरण में मुख्य अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के हितों की बात कही। दैनिक स्वतंत्र एलान के संपादक श्री रमेश टाक ने पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभवों से अवगत कराया।
