अंग्रेजी भाषा बनाम भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं शीर्षक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

अंग्रेजी भाषा बनाम भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं शीर्षक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times​सेंट बिलाल एजुकेशन इंस्टिट्यूट लहरपुर के द्वारा अंग्रेजी भाषा बनाम भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं शीर्षक पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पधारे मोहम्मद फसीह जैदी (चेयरमैन रीजेंसी इंस्टिट्यूट) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू समेत विश्व की समस्त भाषाएं हमें सीखनी चाहिए और इसके साथ ही हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी को भी महत्ता देनी चाहिए । उसके पश्चात सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल लहरपुर की प्रधानाचार्य सबाहत इफ्तिखार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हमें अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए ताकि हमारे अंदर एक स्मार्ट पर्सनालिटी डेवलप हो सके ।

     इस वाद विवाद प्रतियोगिता में 24 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) में हिबा रिजवान कक्षा 8 एवं सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) मे पूनम सिंह कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा ₹5000 की धनराशि पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की गई एवं संस्था के द्वारा जूनियर एवं सीनियर ग्रुप से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अदा करते हुए भूपेंद्र सिंह (प्राचार्य बीटीसी कॉलेज) हाशिम उमर (प्रवक्ता सेंट बिलाल इंटर कॉलेज) मंसूर अली रहे । कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक शफीउद्दीन ने किया ।

 इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद फसीह जैदी (चेयरमैन रीजेंसी इंस्टिट्यूट) अशरफ बिलाल (प्रबंधक सेंट बिलाल एजुकेशन इंस्टिट्यूट) सबाहत इफ्तिखार (प्रधानाचार्या सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल), भूपेंद्र सिंह (प्राचार्य सेंट बिलाल बीटीसी कॉलेज) अमोल मिश्र (प्रधानाचार्य सेंट बिलाल कान्वेंट इंटर कालेज), रईस अहमद अध्यक्ष (भट्टा एसोसिएशन लहरपुर), अरुण सिंह आचार्य ( अध्यक्ष पत्रकार एसोसिएशन लहरपुर), स्वतंत्रता सेनानी मेजर सिंह, मोहम्मद हाशिम अंसारी समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के अंत में सेंट बिलाल एजुकेशन इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अशरफ बिलाल के द्वारा मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version