दो पुलिस सिपाहियों पर जबरन दुकानदार से रूपये छीनने का आरोप, पीडित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

गुलज़ार अहमद, भोगांव/मैनपुरी (यूपी), NIT; ​दो पुलिस सिपाहियों पर जबरन दुकानदार से रूपये छीनने का आरोप, पीडित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | New India Timesएसओजी के नाम पर लगातार ठगी करने वाले पुलिस सिपाहियों का आखिरकार भंडा फोड़ हो ही गया। एसओजी के नाम से लोगों से ठगी करने वालों के विरुद्ध भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रुई निवासी अरविंद पुत्र फूल सिंह ने एसपी मैनपुरी को दी तहरीर में कहा है कि विगत 7 सितंबर को शाम के समय वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था कि तभी रास्ते में एसओजी के सिपाही राजवीर व लोकेश ने उसे उस समय पकड़ कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसकी जेब में रखे दुकानदारी के 9 हजार रुपए छीन लिए इसके बाद 15 हजार रुपए की मांग की और रूपए न देने पर किसी मुकद्दमे में फंसाने की धमकी दी। उक्त सिपाही आये दिन फोन करके पैसा मांगते हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आपको बताते चलें कि लोकेश व राजवीर नाम के सिपाही भोगांव थाना कोतवाली में तैनात रहे थे। इन दोनों सिपाहियों ने शराब, जुआ व सट्टा लगाने वालों पर अपना शिकंजा कस रखा था। भोगांव से ट्रांसफर होने के बाद भी दोनों सिपाही के परिवार थाना परिसर में ही रह रहे हैं जिसके चलते दोनों सिपाही लगातार भोगांव में अपना संपर्क बनाए रखे हैं और हर महीने तय शुदा तारीख पर आकर पैसा ले जाते रहे हैं। दोनों सिपाहियों को ऐसी लत लगी कि यह आम आदमी को भी परेशान करने लगे। इसी क्रम में इन जगलर सिपाहियों ने अरविंद पुत्र फूलसिंह को विगत 7 सितंबर को धर दबोचा और उसकी जेब से 9 हजार रुपए लूट लिए साथ ही 15 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने एसपी मैनपुरी को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में एसपी मैनपुरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version