सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयीं जब बारात लेकर लौट रही बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार 10 बारातियों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लालांज थाना क्षेत्र के लोधीपुर उतरावां गांव के एक परिवार से बारात कानपुर गयी थी। वापसी में बारात की बोलेरो गाड़ी घने कोहरे के कारण ट्रक से टकरा गई जिसमें 8 लोगों की घटना पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल रवाना कर दिया गया। पुलिस नेवशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज सीएचसी के डॉक्टर की मानें तो आठ लोगों को मृत हालात में लाया गया था जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल थे। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
