रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे उम्मीदवारी जताने वाले उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो रही हैं। झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की सूची काफी लंबी होने के कारण यह निश्चित रूप से अभी कहा नहीं जा सकता है कि कांग्रेस व भाजपा किसे अपना भावी प्रत्याशी बनाकर चुनावी दंगल में उतारेगी, इस तरह की अटकले व सवाल आम जनता में काफी चर्चित हो रहे हैं।
संभावित प्रत्याशियों, उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस के एक मात्र लोकप्रिय, हर दिल अजीज, व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार, जनता के दिलों पर राज करने वाले बेदाग मंझे मनझाले राजनेता कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भूरिया, मध्य प्रदेश की जनता के साथ साथ थांदला विधान सभा के मतदाताओं में भी जबरदस्त पकड़ रखने वाले बेदाग लोकप्रिय वीरसिंह भुरिया, आम व खास मतदाताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। उनकी लोकप्रियता के चर्चे भी आम हैं। इसी लोकप्रियता के कारण अधिकांश विपक्ष वाले भी उनके अंधे भक्त बने हुए हैं और यह चर्चा भी आम है कि अगर पिछली बार भी चुनावी टिकट चुनाव लड़ने के लिए श्री वीर सिंह भूरिया को मिलता तो ऐतिहासिक जीत हासिल होगी साथ ही मतदाताओं की मांग है कि थांदला विधान सभा से कांग्रेस के वीर सिंह भुरिया ही दमदार बेदाग छवि वाले उम्मीदवार हैं।
