मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
भारत रत्न स्व.श्री.अटल बिहारी बाजपेयी जी के स्वर्गवास होने के कारण खण्डवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने आगामी 8 सितम्बर (शनिवार) को अपना जन्मदिवस नहीं मनाने का फैसला किया है। सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा एक मार्मिक अपील जारी कर अपने सभी कार्यकर्त्ताओं, शुभचिंतकों, समर्थकों से आग्रह किया कि स्व.अटलजी इस युग के महापुरुष हैं, मुझे सदैव उनका बहुत स्नेहाशीष मिलता रहा है। लोकसभा में कई वर्षों तक उनके मार्गदर्शन में मेरे द्वारा उनके कई आदर्शो को अंगीकार किया गया। उनका स्वर्गवास होने से मैं गमज़दा हुं, मुझे यह उचित नहीं लग रहा कि मैं इस वर्ष 8 सितंबर (शनिवार) को अपना जन्मदिवस मनाऊं। अतः मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एंव समर्थकों से आग्रह करता हूं कि कि मेरा जन्मदिवस ना मनाने के मेरे इस निर्णय में मेरा साथ देते हुए किसी भी प्रकार के होर्डिंग, फ्लैक्स बैनर आदि ना लगाए, ना ही कोई विज्ञापन जारी करें। साथ ही सोशल मीडिया के साधन यथा वाटसएप्प एवं फेस बुक पर भी शुभकामनाओं का कोई संदेश प्रसारित ना करें।
