"कमल शक्ति बहनों " से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की अपील | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

"कमल शक्ति बहनों " से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की अपील | New India Times​स्थानीय राजस्थानी भवन में आयोजित ” कमल शक्ति संवाद समारोह ” में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने महिलाओं के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि यदि कमल शक्ति की मेरी बहनें संकल्प ले लें तो मध्यप्रदेश में फिर से एक बार जनकल्याणकारी भाजपा की सरकार का बनना सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि मेरी बहनें अपने जिले में अभियान चलाकर पूरे घर-घर दस्तक दे कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नव भारत का निर्माण यदि करना है तो यह बहनों और बेटियों के सम्मान, उनके कल्याण के साथ ही हो पाएगा। ​​"कमल शक्ति बहनों " से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की अपील | New India Timesउल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी की पूरी तवज्जो आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की दूरअंदेश रणनीति के तहत ऐसे सम्मेलनों का आयोजन कर रही हैं। इस आयोजन को हर वर्ग व समाज की महिलाओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version