रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
झाबुआ जिले सहित मेघनगर में भी एससीएसटी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल रूप में बहाल करने के विरोध में स्वर्ण समुदाय के संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भी स्कूल कॉलेज में भी अवकाश घोषित कर दिया गया था। झाबुआ जिले के तमाम शहर व गांव की दुकाने बंद देखी गईं। सुबह खुलने वाले रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर आदि भी बंद रहे। स्वर्ण आंदोलन के तहत भारत बंद को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पैनी निगाह से मुस्तैद रही। जिले की तमाम स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी।
