शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला में लायन्स क्लब तिरला द्वारा 60 शिक्षकों का किया गया सम्मान  | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT; 

शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला में लायन्स क्लब तिरला द्वारा 60 शिक्षकों का किया गया सम्मान  | New India Times​शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला में लायन्स क्लब तिरला द्वारा शिक्षक दिवस पर 60 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गुरूवन्त कौर पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन ला.प्रकाश त्रिवेदी, विशेष अतिथि झोन चेयर पर्सन ला.सुनिता थान्ट्राहटे, श्रीमती कल्पना नालकर प्राचार्य तिरला हाईस्कूल, श्रीमती तिलोत्तमा शिन्दे प्राचार्य बोधवाडा ,प्रमुखवक्ता ला.जयप्रकाश त्रिपाठी थे। ​शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या हाईस्कूल तिरला में लायन्स क्लब तिरला द्वारा 60 शिक्षकों का किया गया सम्मान  | New India Timesकार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रगान समवेत स्वर में हुआ। ध्वज वन्दना ला.हरिराम मुकाती ने प्रस्तुत की, इसके पश्चात् मां सरस्वती व डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया। अतिथियों का स्वागत ला.दयाराम पाटीदार, ला.नन्दकिशोर पाटीदार, ला.गुरूवन्त कौर पाटीदार, ला.पुष्पा पाटीदार ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने उद्बोधन दिया। ला. सरदार सिंह डावर ने चैंपियन शालाओं का परिचय दिया। सभी उपस्थित शिक्षकों का सम्मान ला.गुरूवन्त कौर पाटीदार ने तिलक लगाकर, ला.मनोहर पाटीदार ने गुलाब के फूल, ला.दयाराम पाटीदार व ला.डावर मेडम ने श्रीफल भेंटकर ला.नन्दकिशोर पाटीदार व ला.पुष्पा पाटीदार ने कलम भेंट कर किया। आभार ला.सरदार सिंह डावर ने प्रकट किया।सभी सम्मानीय शिक्षकों को स्वल्पाहार व चाय पान करवाया गया।

 कार्यक्रम का संचालन ला.श्यामलाल शर्मा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version