रायसेन जिले के बेगमगंज थाना पुलिस ने किया जन संवाद का आयोजन | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​रायसेन जिले के बेगमगंज थाना पुलिस ने किया जन संवाद का आयोजन | New India Timesनगर में दो जगह पुराने बस स्टैंड और बजरिया चौकी पर टीआई आलोक श्रीवास्तव और एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे की उपस्थिति में जन संवाद का आयोजन किया गया।नजन संवाद में अभिनय मुंशी एडवोकेट ने सवाल किया कि पुलिस थाने में जाने से क्यों डरता है आम आदमी?  टीआई ने जवाब दिया कि जबतक पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं रहेगा तब तक कानून व्यवस्था कैसे बनेगी?  खौफ आम आदमी में नहीं होना चाहिए। पुलिस आम आदमी की सहयोगी और दोस्त है। जनसंवाद इसीलिए रखा जाता है। इसके बाद जुआ सट्टा और शराब पर लोग खुल कर बोले, टीआई महोदय ने अपने अंदाज में कहा कि यह सारी चीजें आज से ही बंद कराने की मैं कोशिश करूंगा और हां नगर में या नगर के बाहर से गौमांस अगर आता है तो मैं सख्त से सख्त कार्रवाई करूंगा। महिला, पुरुष, बच्चे कोई भी शामिल होगा उसके खिलाफ रासुका के तहत जिला बदर की कार्रवाई और जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी वह मैं करूंगा। लोगों ने यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की। 100 डायल पर भी सवाल उठाए की पुलिस समय से नहीं पहुंचती है। उक्त सन्दर्भ में भी उन्होंने ऊपर बात करने का आश्वासन दिया। बेगमगंज टी आई द्वारा सख्त हिदायत देने पर अपराधियों में खौफ और दहशत फैल गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version