संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT;
इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने पुलिस कर्मियों में बढ़ते काम के दबाव और मानसिक तनाव को कम करने की दिशा में अनूठी पहल की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सपरिवार पिकनिक पर भेजना शुरू किया है। इसके लिए पुलिस कर्मियों का चयन उनके जन्मदिन या शादी की सालगिरह के आधार पर किया जा रहा है।विगत 2 सितंबर को ही 10 पुलिस कर्मियों को परिवार के साथ पिकनिक पर भेजा जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था विभाग की तरफ से की गयी। इस पहल को पुलिस कर्मियों के परिजनों ने जमकर सराहा और गुलदस्ता भेंट कर डीआईजी का अभिनंदन किया।
