श्री कृष्णम शरणम की गुज के साथ निकली आजाद कृष्ण परिवार की यात्रा, सैकड़ों महिला के साथ श्रीमती सुशीला भाभर ने किया स्वागत | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

श्री कृष्णम शरणम की गुज के साथ निकली आजाद कृष्ण परिवार की यात्रा, सैकड़ों महिला के साथ श्रीमती सुशीला भाभर ने किया स्वागत | New India Times​झाबुआ जिले सहित थांदला मेघनगर- जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आजाद कृष्ण परिवार के तत्वाधान में धर्म यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ​श्री कृष्णम शरणम की गुज के साथ निकली आजाद कृष्ण परिवार की यात्रा, सैकड़ों महिला के साथ श्रीमती सुशीला भाभर ने किया स्वागत | New India Timesआजाद कृष्ण परिवार के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर शहर से पधारे महंत बालक दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा धार्मिक भावना से ओतप्रोत है प्रतिवर्ष अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन दिन यात्रा में पिछले 10 वर्षों से निकाली जा रही हैं ।इस परंपरा को सतत आगे बढ़ाते हुए हमने 11 वर्ष में प्रवेश किया है। आदिवासी वनांचल क्षेत्र में भगवान कृष्ण की महिमा से भाइयों को जोड़ने के लिए यह अभिनव पहल हम पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं । धर्म यात्रा 12 बजे झाबुआ कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ की गई ।झाबुआ के राजवाड़ा चौक आजाद चौक बस स्टैंड होती हुई 4 बजे मेघनगर पहुंची थांदला में 5 शाम बजे प्रवेश किया ।यात्रा खवासा होते हुए भादवा माता, सांवरिया जी ,चारभुजा जी महावीर जी, श्री नाथ जी ,रामदेवरा पोकरण जैसलमेर ,तनोट माता ,भारत-पाकिस्तान की सीमा व उदयपुर हल्दीघाटी, माउंट आबू, अंबाजी होते हुए वापस पुनः झाबुआ पधारेगी। यात्रा की अनूठी बात यह है आजाद कृष्ण परिवार की यात्रा में पहली बार सैकड़ों महिलाओं ने भी शिरकत की भगवान कृष्ण की जय जयकार के साथ कृष्ण शरणम मम के जप पूरे 10 दिवसीय यात्रा में शहरों में पैदल निकल कर चार पहिया वाहन से 40 से अधिक वाहन एवं 400 से अधिक संख्या आजाद कृष्ण परिवार द्वारा भक्ति की धर्म यात्रा के रूप में निकाली गई। झाबुआ जिले के प्रत्येक समाजजनों द्वारा किया तो वही मेघनगर में भाजपा महिला मोर्चा , सुशीला भाभर मित्र मंडल, राजू डामोर मित्र मंडल , हिंदू जागरण मंच, उत्सव समिति एवं साईं चौराहे पर धर्मेंद्र पाटीदार मित्र मंडल द्वारा मेघनगर में जोरदार स्वागत किया गया वहीं थांदला में भी कई सामाजिक संगठनों में यात्रा काफूल गुलाल माला एवं अल्पाहार प्रशादी से जगह स्वागत किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version