पूरे सितंबर माह चलेगा मतदाता पंजीयन अभियान | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; 

पूरे सितंबर माह चलेगा मतदाता पंजीयन अभियान | New India Times​राज्य चुनाव आयोग की ओर से 1 सितंबर से मतदाता पंजीयन व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है।

अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नये मतदाता अपने नाम का पंजीयन करवा सकेंगे और जिन मतदाताओं को कुछ सुधार करवाना हो तो उनके लिए भी यह अवसर रहेगा।

1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का भी नया मतदाता पंजीयन किया जाएगा। इसके अलावा नाम में सुधार, पते में परिवर्तन, दोबारा नाम आदि सुधार किया जाएगा।

1 सितंबर से जिले के सभी मतदान केन्द्रों, मतदाता मदद केन्द्र, संबंधित विधानसभा मतदाता कार्यालय, विधानसभा मतदान संघ के सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी कार्यालय से मतदाताओं को आवश्यक फार्म नंबर 6, 6अ, 7, 8, 8 अ उपलब्ध किया गया है।

अभियान का उद्देश्य एक भी मतदाता वंचित न रहे, रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने अवसर का लाभ लेने की अपील नागरिकों से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version