सफाई कर्मचारी हुए लामबंद एसीसी कैंटीन मैनेजर ने किया जातिगत अपमान, सुनिता मंगोलिया के नेत्व मे कर्मचारी हुए लामबंद | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; 

सफाई कर्मचारी हुए लामबंद एसीसी कैंटीन मैनेजर ने किया जातिगत अपमान, सुनिता मंगोलिया के नेत्व मे कर्मचारी हुए लामबंद | New India Times​कैमोर एसीसी कैंटीन मैनेजर राजेन्द्र दुबे ने सफाई कर्मचारियों को दी जातिगत गाली देकर अपमानित कर कैंटीन से बाहर कर दिया। कैंटीन मैनेजर की हरकत से नाराज सफाई कर्मचारी लामबंद हो गये और मामला कैमोर थाना पहुंच गया। 

जानकारी के अनुसार प्रातः काल जब सफाई कर्मचारी नगर की साफ सफाई कर रहे थे, उस वक्त पानी गिरने लगा और कर्मचारी कैंटीन में चाय पीने गये उसी वक्त कैंटीन मैनेजर राजेन्द्र दुबे कर्मचारियों को बाहर भगाने लगा और गालीगलौज करते हुए जातिगत अपमानित किया जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सुनीता मंगोरिया के नेत्रव में कर्मचारी एक जुट होकर एसीसी अधिकारी के विरुद्ध कैमोर थाना पहुंचे। कर्मचारियों ने एसीसी अधिकारी के नाम मामला दर्ज कराने का मांग कर रहे थे किन्तु एसीसी युनियन अध्यक्ष अनिल मौर्या वक्फ बोर्ड अध्यक्ष नबाब खान ने आक्रोशित कर्मचारियों को समझा बुझा कर शान्ति व्यवस्था कायम की। अनिल मौर्या ने अपने कर्मचारी की गलतियों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों से माफी मांगी। नबाब खान ने भी दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शान्ति प्रिय तरिके से निपटने की बात की जिससे कर्मचारियों का आक्रोश ठंडा हुआ। सुनीता मंगोरिया ने भी अपने कर्मचारी साथियों को अस्वस्त कराते हुए कहा की एक बार छमादान दिया जाए पुनः गलती होने पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। एसीसी के अधिकारीयों पर पूर्व में भी जातिगत अपमान के आरोप लग चुके हैं। अधिकारी नियम कानून की परवाह न करते हुए समय समय पर अपमानित करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यह प्रशासनिक सहयोग की वजह से आए दिन ऐसे मामले एसीसी सीमेंट प्लांट कैमोर में देखे जा रहे हैं। अधिकारीयों पर कार्रवाई न कर अधिकारी आम जनता का शोषण कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version