पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT;
शासकीय मा. वि. आहू में आज “मिल बाचे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, मोहन जोशी, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के प्रबंधक श्री इकबाल जी, कम्युनिटी लीडरशिप तिरला के उपाध्यक्ष विमल लववंशी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की तृतीय वर्ष की विद्यार्थी रीना पांडर उपस्थित थे।
संस्था प्रधान श्री बी.एल.वर्मा ने विधायक महोदय व अन्य अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जी ने बच्चों को कापियां और पेन वितरित किए।
“मिल बांचे” वालियंटियरों के रूप में बैंक प्रबंधक महोदय ने बच्चों को अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया।
रीना पांडर ने प्रेरणा गीत के माध्यम से बच्चों को सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने बच्चों से सवाल भी किए और बच्चों को नई जानकारीयों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री आत्माराम सोलंकी ने किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय, बालक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के समस्त बच्चे व स्टाप उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षक कैलाश ठाकुर, राजेश दुबे, मुकेश सेन, व्याश मैडम, जैन मैडम, कुरैशी मैडम आदि उपस्थित रहे। आभार श्री बी.एल.वर्मा ने प्रकट किया।
