राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT;
देवरी समाज सेवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों से अनुदान मांगा गया।
मयंक चौरसिया ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि उक्त राशि एकत्रित कर के केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें सदैव दूसरों की मदद करनी चाहिए और इस प्रकार की स्थिति में अधिक से अधिक अनुदान देकर बाढ़ राहत कार्य में सहयोग प्रदान करना चाहिए। अनुदान एकत्रित करने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया, बालमुकुंद पाराशर , मंडी उपाध्यक्ष कैलाश पटेल , गौरीशंकर पटेल अजय खत्री , महेश पांडेय, प्रमोद नामदेव, रमेश चौरसिया, राजकुमार साहू, रामा यादव, अनिल रैकवार, संजीव सोनी, अमित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
