निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सभी बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सभी बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सभी बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इससे पूर्व विकासखंड मोहम्मदी में मनोनीत किए गए सभी बीएलओ की बैठक की गई थी, जिसमें सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ फार्म 6, 7और 8 दिए गए तथा यह भी स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया कि लापरवाही करने पर जिम्मेदार कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, उसके उपरांत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ एजेंटों की लिस्ट देने को कहा गया। मतदाता संक्षिप्त पुर्नरीक्षण का काम 1 सितंबर से शुरू किया जा रहा है, इसमें सभी राजनीतिक दलों के लोगों से सहयोग कर मतदाता पुर्नरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बी डी वर्मा ने बताया कि 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मतदाता संक्षिप्त पुर्नरीक्षण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके लिए बीएलओ की नियुक्ति भी की जा चुकी है।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकरार खान, बरबर नगर अध्यक्ष मुईद खां, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अब्बास नकवी गाजी, रियाजुल, कुलविंदर सिंह और कई प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शौचालय विहीन है ब्लाक मोहम्मदी,परिसर में नहीं है एक भी सार्वजनिक शौचालय 

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सभी बीएलओ तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक | New India Times​ब्लॉक परिसर में बाल पुष्टाहार विभाग, पशु चिकित्सा अधिकारी समेत हैं तमाम कार्यालय हैं। चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ होते देखनी हैं तो आप मोहम्मदी ब्लाक परिसर आइए।  ब्लॉक परिसर में यदि आप को एकाएक शौच जाना पड़ जाए तो आप को पेड़ों के पीछे या परिसर के बाहर खेतों में जगह खोजनी पड़ेगी वहीं लघुशंका के लिए भी कहीं एकांत में दीवार का किनारा ढूंढना पड़ेगा। जी हां जिस विभाग पर 107 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाने की जिम्मेदारी है, उस विभाग का कार्यालय अभी तक स्वयं ओडीएफ नहीं है। ब्लॉक परिसर शौचालय मूत्रालय विहीन है। इस परिसर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय ,बाल पुष्टाहार विभाग का कार्यालय तथा पशु चिकित्सालय स्थित है। इन कार्यालयों में सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है, जब परिसर में सार्वजनिक शौचालय मूत्रालय नहीं है तो स्वाभाविक है लोग दीवार या पेड़ों की ओट ढूंढते हैं। क्षेत्र के तमाम प्रधान बीडीसी सदस्य सहित आम जनता खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आती जाती रहती है वही बाल पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आती हैं उन्हें भी इन स्वाभाविक क्रियाओं से निवृत होने के लिए एकांत ढूंढना पड़ता है। क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त तथा गांवों में शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी इसी विभाग के कंधों पर है। कुल मिलाकर इतने महत्वपूर्ण स्थान पर सार्वजनिक शौचालय या मूत्रालय का न होना यह दर्शाता है कि यह विभाग प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के प्रति कितना गंभीर और संवेदनशील है।                    

खंड विकास अधिकारी एके सिंह से जब दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दूरभाष पर जानकारी देने से मना करते हुए कहा कि ब्लॉक आ कर जानकारी लीजिए।   

ब्लॉक परिसर में शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, बरसात का मौसम खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा: आशीष रस्तोगी ब्लाक प्रमुख मोहम्मदी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version