रिवाल्वर बेचने के फिराक में युवक चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​रिवाल्वर बेचने के फिराक में युवक चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे  | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक भोपाल रेल्वे स्टेशन के पास रिवाल्वर बेचने के फ़िराक में घूम रहा है ।तत्काल मोके पर पहुंची पुलिस को संदिग्ध युवक मंदिर के पास खड़ा हुआ दिखा ।जो क्राइम ब्रांच की टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगा ।जिसे घेरा बंदी करके पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गयी तो उस के पास से एक रिवाल्वर बरामद हुआ ।पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम सागर तोमर 22 वर्ष पुत्र इंद्रभान सिंह ग्राम ब्रागनी थाना एटा जिला जालौन उत्तरप्रदेश का निवासी बताया ।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 3 माह पूर्व आकाश नाम व्यक्ति से यह रिवाल्वर खरीदा था ।आकाश मुझे भोपाल स्टेशन के पास ही मिला था उस के बाद से वह मुझ से नहीं मिला है ।आरोपी ने यह भी बताया कि मुझे पैसों की ज़रूरत थी जिस के कारण यह रिवाल्वर बेचने के लिये निकला था ।क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि रिवाल्वर विध्वत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।आरोपी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उसके साथी की भी तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version