रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
मध्य प्रदेश विधान सभा का चुनावी मौसम जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे झाबुआ जिले की तमाम विधानसभाओं में बारिश के इस मौसम में भी चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। झाबुआ जिले सहित थांदला विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की एक लंबी सूची होने के कारण यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि भाजपा कांग्रेस किसे अपना भावी प्रत्याशी बनाएगी परंतु यह सवाल आम जनता में चर्चित है कि इस लंबी सूची में भाजपा और कांग्रेस के भावी प्रत्याशी कौन होगा।
थांदला विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। थांदला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री वीरसिंह भूरिया, भाजपा से लोकप्रिय वर्तमान विधायक श्री कलसिंह भाबर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजू डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री दिलीप कटारा, गौर सिंह वसुनिया, श्री रमसु पारगी, भाजपा की एक मात्र महिला उम्मीदवार मेघनगर जनपद अध्यक्षा सुशीला प्रेम भाबर आदि अनेक दावेदार अपनी दावेदारी अपने अपने स्तर पर करने के लिए कमर कसे हुए हैं।
कौन होगा भावी प्रत्याशी यह तो अभी समय के गर्भ में है लेकिन थांदला विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुकी मेघनगर जनपद अध्यक्षा व्यक्तित्व की धनी सरल स्वभावी महिला नेत्री सुशीला प्रेम भाभर भी जबरदस्त पकड़ रखते हुए मतदाताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। वैसे तो आजादी के बाद से आज तक थांदला विधानसभा में महिला विधायक थांदला विधानसभा पर काबिज नहीं हो पाई है लेकिन इस बार कवायद लगाई जा रही है कि थांदला विधानसभा का टिकट महिला को ही मिलना चाहिए जो कि साफ सुथरी छवि रखते हुए मिलनसार व्यक्तित्व की धनि मेघनगर जनपद अध्यक्षा सुशीला प्रेम भाबर लोकप्रिय प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं।
