मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
एनएसयूआई की बुरहानपुर ईकाइ द्वारा जिले में प्राइवेट टियूशन खोरी एवं जिले के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्यूशन खोरी रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन की कापी कलेक्टर महोदय को भी अग्रेषित की गई है। ज्ञापन में ट्यूशन खोरी रोकने हेतु स्कूलों को आदेश जारी करने की मांग की गई है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश एनएसयुआई के प्रदेश सचिव नज़ीर अंसारी ,संदीप जाधव, नोफिल अयाज, शाहिद शेख, फहीम अंसारी, फरहान शाह, राजु, रिहान मशरूवाला, सैयद शाकिर, अब्दुल माजिद सहित एनएसयुआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
