गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
थाना किशनी सदर बाजार निवासी महावीर प्रसाद पुत्र बाबूराम गुप्ता किराने के व्यवसायी थे। गुरूवार रात उनके पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिस पर परिजन उनको कस्बे के ही प्राइवेट चिकित्सक के पास शकुंतला मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए। परिजनों के अनुसार उन्होंने डॉक्टर को बताया कि इनको इंजेक्शन सूट नहीं करता है अतः इंजेक्शन न लगाओ, फिर भी डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए इंजेक्शन लगा दिया जिससे महावीर की वहीं पर मौत हो गई।
आरोप है कि उनके पुत्र के मना करने के बाद भी डॉ. ने इंजेक्शन लगाकर जबरन मरीज़ की जान ले ली। इतना ही नहीं डॉक्टर ने दंबंगई दिखाते हुए अपने पुत्रों के साथ मिलकर मृतक महावीर के पुत्र सचिन से मारपीट की और परिजनों को अस्पताल से बाहर भेज दिया। जिससे उसके भी चोटें आई है।
परिजनों द्वारा हंगामा करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर राकेश भदौरिया और उनके पुत्र डॉ. संजय सिंह के खिलाफ किशनी थाने में गैर इरादतन हत्या, मारपीट और गाली गलौज का केस दर्ज कर लिया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया। मामला दर्ज करने के अलावा पुलिस ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे ग्रामीणों में रोष है।
