पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को नगर के अतिप्राचीन श्री रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला में सुबह से ही भगवान भोले का महाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद ही भोलेनाथ का सुन्दर सजे हुए रथ में नगर भ्रमण के लिये निकला और भोले ने अपनी प्रजा का हाल जाना। जैसे ही मंदिर परिसर से रथ निकला वैसे ही नगर के चारों ओर धार्मिक माहौल बन गया इस दौरान भोले के भक्तजन नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भगवान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया।
मंदिर परिसर से ही भगवान भोले का पूजा-अर्चना किया गया और भोलेनाथ के रथ पर नगर के रास्ते भर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। जैसे ही भोले की सवारी नगर भ्रमण के बाद मंदिर पहुंची वैसे ही महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया।
