पैंतालिस ग्राम स्मैक के साथ वांटेड आरोपी गिरफ्तार | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

पैंतालिस ग्राम स्मैक के साथ वांटेड आरोपी गिरफ्तार | New India Times​पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर व थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर उप निरीक्षक पुलिस पंकज कुमार त्यागी, कांस्टेबल संतोष सिंह ने एक संदिग्ध व्यक्ति को 45 ग्राम स्मैक के साथ मुद्रासन मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार वांछित अभियुक्त घनश्याम पुत्र भरोसे निवासी मुद्रासन लहरपुर रोड, मुद्रासन मोड़ पर पुलिस को संदिग्ध दिखा, जब तक पुलिस कुछ समझती तब तक वह पुलिस को देख कर मुद्रासन मोड़ से लहरपुर रोड पर भागा तभी पुलिस बल ने उसे घेर कर आठ बजकर बीस मिनट शाम को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के ऊपर थाना लहरपुर में दो, थाना तालगांव में एक, थाना हरगांव में ग्यारह मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर ऐक्ट ,गुण्डा एक्ट और विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version