दिल्ली से वापस आ रहे दो नेपाली युवक हुए जहर खुरानी का शिकार लगभग एक लाख रुपये व अन्य सामान लेकर बदमाश फरार | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; 

दिल्ली से वापस आ रहे दो नेपाली युवक हुए जहर खुरानी का शिकार लगभग एक लाख रुपये व अन्य सामान लेकर बदमाश फरार | New India Times​दिल्ली से मज़दूरी कर वापस रुपईडीहा आ रहे दो नेपालियों को रोडवेज बस के अंदर ज़हर खुरानी का शिकार बना कर दोनों नेपालियों के पास मौजूद करीब एक लाख रुपये और दो मोबाइल फोन व बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। रोडवेज बस चालक भी इन्हें बस अड्डे पर ही छोड़ कर निकल गए। रुपईडीहा बस स्टैंड पर बेहोश पड़े दोनों नेपालियों पर पानी डाल कर होश में लाया गया। पूछने पर दोनों नेपाली यात्रिओ ने अपना नाम प्रेम सिंह ठाकुरी निवासी जिला सुर्खेत व कृष्णा के0सी0 निवासी बर्दिया बताया। प्रेम सिंह ठाकुरी ने बताया कि मैं UP 34 T 5627 नम्बर सीतापुर डीपो की बस से दिल्ली में बैठा था। लखीमपुर के पास बस के अंदर हमारे बगल में बैठे दो लोगों ने हमें बिस्किट खाने को दिया, जैसे ही मैने बिस्किट का एक टुकड़ा खाया मैं बेहोश हो गया। मेरे जेब में 50 हज़ार रुपये थे जो नही हैं और मेरा मोबाइल फोन और बैग भी नहीं है। वहीं बर्दिया निवासी कृष्णा ने भी बताया कि मेरे पास 45 हज़ार रुपये थे वो नही हैं और मेरा मोबाइल फ़ोन भी नही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रुपईडीहा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक राव को दी। उन्होंने दोनों का उपचार कराने के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version