जनपद लखीमपुर खीरी में चलाया जा रहा एन्टी रोमियो अभियान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​जनपद लखीमपुर खीरी में चलाया जा रहा एन्टी रोमियो अभियान | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खरी में पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0, लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद खीरी में आगामी तीन दिवसीय एण्टी रोमियों अभियान चलाया जा रहा है। 

उक्त अभियान के तहत घनश्याम चौरसिया अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी द्वारा सादे कपड़ों में महिला थाना व कोतवाली सदर पुलिस टीम के साथ सुबह 07.00 बजे जनपद के आर्य कन्या महाविद्यालय, श्री खुशवन्त राय महाविद्यालय, सनातन धर्म सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज सहित अन्य कन्या विद्यालयों के आसपास एण्टी रोमियो अभियान से सम्बन्धित चेंकिग की गई। इस दौरान आर्य कन्या इण्टर कॉलेज मिश्राना के सामने शिवराज पुत्र बलरामराज निवासी मो0 निर्मल नगर कोतवाली सदर जनपद खीरी को आने जाने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुध थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 978/18 धारा 294 IPC पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। 

क्षेत्राधिकारी गोला द्वारा 02 आरोपियों आदेश कुमार पुत्र जयदेवशंकर निवासी मो0 रोशन नगर थाना हैदराबाद जनपद खीरी तथा महिपाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी मो0 रोशन नगर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार करते हुए इनके विरूद्ध मु0अ0सं0-428/18 धारा 294 IPC थाना गोला पर पंजीकृत कराया गया। ​जनपद लखीमपुर खीरी में चलाया जा रहा एन्टी रोमियो अभियान | New India Timesकोतवाली पलिया द्वारा भी 02 आरोपियों चन्दन कुमार पुत्र ज्ञानदास निवासी पटिहान थाना पलिया तथा रामसरन पुत्र सुरेश साहनी निवासी नयागांव थाना पलिया को गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 294/18 धारा 294 व मु०अ०सं० 295/18 धारा 294 IPC पंजीकृत किया गया। 

कोतवाली मोहम्मदी द्वारा जीसान पुत्र वासित नि० देवीस्थान कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी, शैलेन्द्र मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा नि० भीतर मोहम्मदी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार करते हुए इनके विरुद्ध मु०अ०सं० 539/18 धारा 294 व मु०अ०सं० 540/18 धारा 294 IPC पंजीकृत किया गया। 

उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कोचिंग सेन्टरों, महिला डिग्री कालेजों, कन्या इन्टर कालेजों, कामर्शियल काम्प्लेक्स, भीड़भाड़ वाले इलाको, मार्केट आदि स्थानों पर अभियान से सम्बन्धित चेंकिग की गयी तथा संदिग्धों से पूछताछ कर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version