परसेहरा बुजुर्ग से जगन्नाथपुर जाने वाली सड़क धंसने से हुई निकासी की दिक्कत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

परसेहरा बुजुर्ग से जगन्नाथपुर जाने वाली सड़क धंसने से हुई निकासी की दिक्कत | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बेहजम के ग्राम सभा परसेहरा बुजुर्ग के मजरा जगन्नाथपुर को जाने वाली सड़क लगभग आठ फिट नीचे धंस जाने से ग्रामीणों का मुख्य मार्ग बाधित हो गया है, जिससे विद्यालय जाने वाले बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत बनी हुई है। रोड किनारे बनी कैपटी बोरिंग से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी दिनों से बोरिंग बालू खींच रही थी लेकिन बोरिंग मालिक ने आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे या बड़ा हादसा होने से टल गया। रोड तो धंस गई लेकिन कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

सूचना पर पहुंचे PWD के जेई शैलेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि JCB बुलाकर मिट्टी डलवा दी जाएगी बरसात के बाद इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह करनपुर खजुहा लिंक मार्ग से लखीमपुर से मोहम्मदी मार्ग को जोड़ने का मुख्य मार्ग है जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाई गई थी और इसे 5 साल भी नहीं पूरे हो पाए तथा सड़क की पूरी गिट्टी उखड़ चुकी है जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगन्नाथपुर गांव में यह सड़क पानी निकासी के कारण नीचे से कट चुकी है जहां पर किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क से ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कत होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version