साक्षरता संविदा प्रेरक बहनों द्वारा राखी बांधकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दी गई चेतावनी पत्र | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

साक्षरता संविदा प्रेरक बहनों द्वारा राखी बांधकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दी गई चेतावनी पत्र | New India Times​धार जिले के संविदा साक्षरता प्रेरक संघ की बहनों द्वारा माननीय बदनावर विधायक श्री भंवरसिंह शेखावत जी को राखी बांधी गई और माननीय विधायक महोदय से सेवा बहाली को लेकर चेतावनी ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौंपा गया। साथ ही महोदय से आग्रह किया गया कि हम संविदा प्रेरक शिक्षको को शासन द्वारा विगत छ: माह से बेरोजगार कर दिया है,और विगत 6 माह से प्रेरक संघ की और सभी जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद,मंत्री,मुख्यमंत्री से सेवा बहाली हेतु निवेदन और आग्रह किया जा रहा है किन्तु शासन द्वारा आज तक प्रेरकों के भविष्य हेतु कोई भी पहल नही की जा रही है।जिसके कारण समस्त साक्षरता प्रेरकों में रोजगार के अभाव के कारण शासन के प्रति रोष व्याप्त है। आने वाले समय में सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन एवं महाआन्दोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।​साक्षरता संविदा प्रेरक बहनों द्वारा राखी बांधकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दी गई चेतावनी पत्र | New India Timesइस अवसर पर बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष कमल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बालाराम चौहान, जिला प्रमुख मोहन परमार,जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, दिलीप गामड़ ,विनोद भेवंदिया , धर्मेन्द्र सोलंकी,इंदिरा चौधरी,नीलम धानक,दुर्गा वास्केल,शारदा सोलंकी, मंजु पटेल के साथ ही समस्त जिला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version