लहरपुर कोतवाली परिसर में कुछ इस तरह से मनाया गया रक्षाबंधन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

लहरपुर कोतवाली परिसर में कुछ इस तरह से मनाया गया रक्षाबंधन | New India Times​रक्षाबंधन का पर्व कस्बे व क्षेत्र के साथ नगर की कोतवाली में भी मनाया गया इस मौके पर कोतवाली प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बहनों ने रक्षा सूत्र पहनाकर मिष्ठान खिलाई।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लहरपुर कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह को पुलिस परिवार की बिटिया “खुशी” ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को राखी पहनाकर भाई बहन का प्यार रक्षाबंधन का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया गया।

मानव में मानवता ही मानव जीवन है यह कथन पूर्णतया सत्य है इसका एक साक्षात उदाहरण लहरपुर कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह ने बिटिया “खुशी” से राखी बंधवाकर पेश किया।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा सभी बहनों को पुलिस की बहन-बिटिया बताते हुए समाज की हर बहन बेटी का सम्मान, रक्षा-सुरक्षा करना हमारा धर्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version